सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

योगी सरकार और जनसंख्या नियंत्रण नीति

भारत की बढ़ती हुई आबादी से आने वाले दशकों में देश के समक्ष बहुत सी चुनौतियां उत्पन्न होंगी जिसके लिए तैयार रहना आवश्यक है या फिर जनसंख्या नियंत्रण द्वारा इन चुनौतियों से आसानी से निपटा जा सकता है. 

बढ़ती हुई आबादी द्वारा आर्थिक गतिविधियां तेज होती हैं, उद्योग धंधे स्थापित होते हैं, रोजगार उत्पन्न होते हैं, वस्तुओं की उपयोगिता बढ़ती है और राष्ट्रीय आय में वृद्धि होने से प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि होती है जिससे सामाजिक स्तर में सुधार होता है.

 इसके विपरीत बढ़ती हुई जनसंख्या द्वारा प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन होता है. प्रदूषण से कई प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं , प्रति व्यक्ति आय सीमित हो जाती है क्योंकि कुल राष्ट्रीय आय का बंटवारा कई भागों में हो जाता है. परिणामतः लोगों का जीवन स्तर पहले की तुलना में निम्न हो जाता है.

 ऐसी स्थिति में  लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को और गति देना पड़ता है जो निवेश प्रोत्साहन के रूप में स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और व्यापार से जुड़ा होता है.

 जनसंख्या नियंत्रण अपने आप में एक कठिन सवाल भी है और मुद्दा भी. जनसंख्या वृद्धि के लिए आप किसी  समुदाय विशेष पर दोषारोपण नहीं कर सकते और ना ही जनसंख्या नियंत्रण का कानून बनाकर उसे पालन करने के लिए जोर जबरदस्ती कर सकते हैं. 

इरादा भले ही नेक हो लेकिन बर्बरता उचित नहीं इसे हम 1976 -77 भारत सरकार के मंसूबे द्वारा समझ सकते हैं.
 1976 और 1977 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली यही कांग्रेस सरकार- आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिए तैयार किए गए ड्राफ्ट का- विरोध कर इसे सांप्रदायिकता से जुड़ रही है - ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए नसबंदी कार्यक्रम को शक्ति से लागू करने के लिए सारी शक्तियां लगा दी थी.

करीब 800000 लोगों की नसबंदी की गई थी जिसका खामियाजा 1977 के आम सभा चुनाव में इंदिरा गांधी को अपनी सीट गंवाकर चुकाना पड़ा था.

पिछले दिनों ही 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नई जनसंख्या नीति की घोषणा की गई जो काफी विवादित  रही जबकि इसे अभी कानून का रूप दिया जाना बाकी है.

इस ड्राफ्ट पर लोगों की प्रतिक्रिया ली जा रही थी जैसा होगा उसके अनुसार  संशोधन कर इसे कानून का रूप दिया जाएगा .

उत्तर प्रदेश को छोड़ 9 राज्यों में यह कानून किसी न किसी रूप में लागू है 

 2017असम- सरकारी नौकरी- दो से अधिक बच्चे पैदा नहीं कर सकते.

 2007 बिहार -नगर पालिका चुनाव- दो से अधिक बच्चे पैदा नहीं कर सकते हैं. 

1993 ओडिशा- शहरी स्थानीय निकाय चुनाव- दो से अधिक बच्चे पैदा नहीं कर सकते.

 2002 उत्तराखंड- नगर पालिका चुनाव दो से अधिक बच्चे पैदा नहीं कर सकते .

2003 महाराष्ट्र -ग्राम पंचायत और नगर पालिका चुनाव- दो से अधिक बच्चे पैदा नहीं कर सकते .

इसके अलावा जन वितरण प्रणाली का फायदा भी दो से अधिक बच्चे पैदा करने वाले को नहीं मिल सकता.
स्टेट सिविल सर्विसेज में उनका चयन नहीं हो सकता. 

1994 आंध्र प्रदेश- पंचायती राज चुनाव- दो से अधिक बच्चे पैदा नहीं कर सकते 
तेलंगाना जिस समय यह कानून लागू किया था उस समय आंध्र प्रदेश का ही भाग था .

 1994 राजस्थान -पंचायती एक्ट 1994 -दो या दो से अधिक बच्चे पैदा नहीं कर सकते. दो से अधिक बच्चे पैदा करने वाले को सरकारी नौकरी के योग्य माना नहीं जाएगा.
 2005 गुजरात -पंचायत और नगरपालिका चुनाव में लोकल अथॉरिटी एक्ट 2005 के अनुसार अयोग्य माना जाएगा जिनकी दो से अधिक बच्चे होंगे.
बावजूद इसके उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाए जाने वाले इस कानून का विरोध किया जा रहा है हालांकि इस ड्राफ्ट में प्रोत्साहन और हतोत्साहित दोनों का मिलाजुला रूप है.
प्रोत्साहन 
सरकारी सेवा कर्मियों को जिनके दो संतानें हो उन्हें 2 अतिरिक्त वेतन में वृद्धि
मातृत्व अवकाश और पितृत्व अवकाश दिए जाएंगे उनके रोजगार कोष में वृद्धि होगी.
हतोत्साहन
दो से अधिक संतान होने पर सरकारी नौकरी की योग्यता खत्म कर दी जाएगी.
स्थानीय चुनाव नहीं लड़ सकेंगे.
सरकारी नौकरियों में पदोन्नति से वंचित रहेंगे और उन्हें कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी. 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाए गए जनसंख्या नियंत्रण कानून के ड्राफ्ट में ऐसा कुछ भी विरोध करने लायक नहीं है फिर भी इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है और 2022 के विधानसभा चुनाव का राजनीतिक 
हथकंडा बताकर मुसलमान विरोधी बताया जा रहा है. 

वर्तमान राजनीति का गढ़ उत्तर प्रदेश है जो देश की राजनीति की दिशा और दशा दोनों तय करता है तो जाहिर सी बात है विरोधियों के लिए भी तो कुछ मुद्दा चाहिए भले ही देश हित में समाज हित में या राज्य हित में क्यों न हो है ना.

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एमएसपी और कृषि कानून की वापसी

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाकर लागू करना कोई सहज कार्य नहीं है . आंदोलन करने वाले किसान संपूर्ण भारत के किसानों का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं . कृषि बिल का समर्थन कुछ किसानों द्वारा किया जा रहा है .  किसान संगठन द्वारा चलाए जाने वाले आंदोलन को लंबे समय तक खींचा जाना सरकार और किसानों के बीच विश्वसनीयता और विचार विमर्श का रास्ता अस्पष्ट करते हैं.  यदि कृषि बिलों को सरकार हटाती है और एमएसपी का कानून बनता भी है तो उसे उस रूप में लागू करना कठिन है .  एमएसपी वाले मूल्य से लाभ सिर्फ बड़े जोत वाले किसान ही उठा पाएंगे क्योंकि ज्यादा विरोध प.उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के किसान संगठनों द्वारा किया गया है . इन क्षेत्रों में बड़े काश्तकार  रहते हैं और इनकी मोटी कमाई का जरिया एफसीआई द्वारा एमएसपी पर खरीद मूल्य है. किसान संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले आंदोलनकारियों के प्रति सरकार भी सावधान रही है किंतु आंदोलन के आड़ में राजनितिक विरोधियों द्वारा भी उल्लू सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है .  सरकार के द्वारा कृषि सुधार कानून को बनाकर परंपरागत नियमों से छुटकारा दिय...

हिंदू, मुसलमान और जनसंख्या नीति

भारत की जनसंख्या जिस रफ्तार से बढ़ रही है आने वाले दशक में यह देश विश्व की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश होगा . पिछले सप्ताह ही उत्तर प्रदेश द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून का ड्राफ्ट 40 पन्नों का तैयार किया गया जिस पर राजनीति शुरू हो गई. विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि यह योगी सरकार का एक  चुनावी स्टंट है. इसमें मुसलमानों की आबादी को निशाना बनाया जा रहा है जबकि जनसंख्या नियंत्रण कानून किसी एक मज़हब से तालुकात नहीं रखता. यह सभी के लिए समान रूप से लागू होता है इस बात की पुष्टि करते हुए कि सच्चाई क्या है ? क्या जनसंख्या नियंत्रण किसी एक वर्ग विशेष से तालुकात रखता है इसे राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में देखते हैं. इससे पहले कि हम इसकी चर्चा करें उत्तर प्रदेश की जनसंख्या के बारे में कुछ तथ्य स्पष्ट कर दें *उत्तर प्रदेश की वर्तमान आबादी दुनिया के पांचवें देश के बराबर है . *1901 -1951 तक उत्तर प्रदेश की जनसंख्या में 30% की वृद्धि हुई. *1951 - 2011 तक यह वृद्धि 216% तक हो गयी.  *2001 - 2011 तक इसमें 20.3% का इजाफा हुआ. * उत्तर प्रदेश में 57 जिले में प्रजनन दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है. देश ...

पेगासस मुद्दा फिर एक बार वही तमाशा

पेगासस मुद्दे को एक बार पुनः हवा देना विदेशी मीडिया के माध्यम से कुछ इंटेलेक्चुअल्स द्वारा यह स्पष्ट करता है कि संसद के बजट सत्र के दौरान बजट पारित होने में व्यवधान उत्पन्न करना है . कांग्रेस और उसके अन्य सहयोगी दल मौजूदा सरकार को घेरे में लेने के लिए अभी से ही योजनाएं बनाने में लगे हैं .एक विदेशी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स समय-समय पर सरकार विरोधी सगुफे छोड़ते रहता है. क्या हमारी मीडिया इतनी लाचार और बेबस है कि हम अपनी मीडिया का सहारा न लेकर उन विदेशी रिप्यूटेड अखबार के पन्नों को पलटने की काबिलियत को अपनी विद्वता का परिचायक मानते हैं. यदि आप यह कहते हैं कि आप की मीडिया राजनीतिक पार्टियों विशेषकर सत्ता की पक्षधर है या उनके हाथों की कठपुतली है तो कहीं न कहीं आप अपनी बातों को मीडिया के माध्यम से जनता के सामने रखने में अपनी कमजोरी को महसूस करते  हैं.  न्यूयॉर्क टाइम्स ने आखिर 2017 के समझौते को 2022 में ही क्यों उजागर किया जिससे कांग्रेस के आलाकमान और अन्य दलों के विद्वद जन मुद्दा बनाकर लोकतंत्र के खतरे के रूप में पेश कर रहे हैं . यदि पेगासस समझौता इजराइल और भारत के बीच 2017 में किया ग...